Free Medical and Diabetis Checkup Camp at Ek Pahel Pathshala 19.07.2022


    fmcdccaeppimages/events/2022/fmcdccaepp/294416544_5315553058520198_1806271799667369788_n.webp
  • images/events/2022/fmcdccaepp/294511649_5315553038520200_140138213545718116_n.webp
  • images/events/2022/fmcdccaepp/294519847_5315553061853531_6073212847479242822_n.webp
  • images/events/2022/fmcdccaepp/294674959_5315553045186866_7801793962348871573_n.webp

"यदि करते है अपने स्वास्थ्य का ध्यान, यही है आपके रोगों का निदान" जी.जी. मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेन्टर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा द्वारा एक पहल पाठशाला दयालबाग, आगरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं डायबिटीएस जांच का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बघेल के करकमलों द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. अरिंजय जैन - एम.बी.बी.एस., एम डी व डॉ. सौम्या अग्रवाल - स्त्री रोग विशेषज्ञ ने करीब 250 ग्रामीण, मजदूर एवं छात्र - छात्राओं के अभिभावकों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं उपलब्घ कराना था। शिविर में 5 मरीजों का ई.सी.जी. कराया गया, 17 मरीजों में खून की कमी पाई गई, 40 मरीजों में उच्च मधुमेह व 28 महिलाओं में अन्य समस्याएँ पाईं गई। एक पहल पाठशाला में ऐसे शिविर आगे भी समय समय पर लगाए जाते रहेंगें। शिविर का आयोजन श्री आलोक अग्रवाल सी.ए. के द्वारा सम्पन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने के लिए इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सुनन्दना अरोड़ा, श्रीमती दीप्ती दयाल व अन्य सदस्यों का हार्दिक आभार।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved